हरिद्वार।

सीतापुर निवासी विनोद कुमार ने मुकद्मा दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि वे और उनकी पत्नि सीतापुर रोड़ पर गारमेंटस व कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाते हैं। छह माह पूर्व दुकान मालिक व कुछ अन्य लोगों जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, दुकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और दुकान में रखा सामान उठा ले गए।

उनकी पत्नि के साथ मारपीट भी की गयी। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर एक महीने बाद पुलिस ने मुकद्मा दर्ज किया। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गयी। विनोद कुमार ने कहा कि मुकद्मा दर्ज होने के बाद अब तक तीन बार जांच अधिकारी बदल चुके हैं।

https://ullekhnews.com/?p=9815 किसानों से हुई हिंसक झड़प में कई लोगों की गई जाने; पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान

डीजीपी के आदेश के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उल्टा उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया दुकान पर मालिक ने जबरन कब्जा कर लिया है। दुकान में रखा सामान भी मालिक के कब्जे में होने के चलते वह बेरोजगार हो गए हैं। परिवार का खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *