हरिद्वार।
कलियर क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां ने कलियर निवासी एक व्यक्ति से शादी की थी किशोरी की मां गत तीन माह से लापता है। वहीं अब किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले 3 माह से रोजाना उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और यह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
जब उसका पिता किशोरी को घर मे बन्द करके कहीं चला तब किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आये तो किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। पड़ोसियों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उसके घर से बाहर निकाला और थाने लेकर गई थाने में जाकर किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिता खुर्शीद निवासी नई बस्ती पिरान कलियर को राही गेस्ट हाउस के सामने वाली कबाड़ी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया की आरोपी नाबालिक लड़की का सौतेला पिता है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
