रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के 57 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, 169 लोग घायल हैं।  यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय छात्रों के परिवार के लोग दहशत में हैं।  इस जंग में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग वहां फंसे हैं. कई लोगों की देश में सही-सलामत वापसी भी हो गई है। इस खबर में आपको हम प्रदेश के कई जिलों के फंसे लोगों के बारे में बताएंगे। जो सरकार से अपने वतन वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं। साथ ही ऐसे लोगों का भी जिक्र करेंगे, जो यूक्रेन से वापस अपने घर आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शास्त्रीपुरम निवासी श्रेया सिंह भी यूक्रेन में फस गई हैं। श्रेया सिंह यूक्रेन के इवानो फ्रेंक्विक्स शहर स्थित इवानो फ्रेंक्विक्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही हैं। वह चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। उनके साथ ही उनकी मौसी की बेटी सहारनपुर निवासी निहारिका सिंह भी यूक्रेन में एमबीबीएस की छात्रा है।  युद्ध की जानकारी मिलने के बाद से ही श्रेया के परिवार वाले परेशान हैं।  साथ ही लगातार श्रेया से वीडियो कॉलिंग के जरिये हालचाल ले रहे हैं। प्रदेश के बरसाना में रहने वाली राधिका भी यूक्रेन में फंसी हुई है।  राधिका ने मदद के लिए भारतीय दूतावास से सीधा संपर्क साधा है। बेटी की सुरक्षा के लिए परेशान माता-पिता मोदी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, मथुरा के भी कई छात्र और छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं।
राज्य के लखीमपुर के एक छात्रा और एक छात्र आलोक सिंह और उम्मी खातून भी रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में यूपी के संभल जिले के 14 छात्र भी युक्रेन में फंस गए है। इसमें संभल तहसील के 11, गुन्नौर से 1, चंदोसी के 2 छात्र फंसे हैं।  युक्रेन में फंसे संभल तहसील के हाजी पुर गांव के मोहमद शादनान, मदाला गांव के अदनान, मोहमद आतिफ, बदरुद्दीन मोहमद फैजान, मोहम्मद शकिव,  चंदोसी तहसील के जनेटा गांव के मोहम्मद कैस, मोहमद शारिक, मोहम्मद शूएव, समेत सभी 14 छात्रों ने अपने परिजनों को मोबाइल फोन पर जानकारी देकर बताया की सभी छात्र युद्ध क्षेत्र से महज 30 किलो मीटर की दूरी पर रह रहे हैं। जहां पर बम के धमाकों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। जंग छिड़ने के बाद से इलाके में भगदड़ के हालात है। ऐसे में सभी लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।  वीडियो कॉल से बातचीत में सभी छात्रों ने अपने परिजनों और भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाए जाने की गुहार लगाई है।

सपा प्रत्याशी द्वारा तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी चंदौसी को मतगणना कार्य से हटाने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *