गौतम बुद्ध नगर
उत्तर प्रदेश स्थित गौतम बुद्ध नगर में एक शख्स को कथित तौर पर अपने एक दोस्त की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। कौशांबी निवासी चंद्रभान पर आरोप है कि उसने अपने साथ रहने वाले 24 वर्षीय संजीव कुमार की हत्या कर दी। उसे शक था कि संजीव कुमार का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।
संजीव कुमार, चंद्रभान और उसकी पत्नी के साथ एक ही घर में रहता था। पुलिस ने बताया कि जब चंद्रभान को संजीव और उसकी पत्नी के कथित रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने 21 फरवरी को हत्या कर दी।
फेज 2 थाने के एसएचओ सुजीत उपाध्याय ने बताया कि 21 फरवरी को पुलिस ने मकान मलिक मनोज त्यागी की सूचना पर फ्लैट से संजीव कुमार सा शव बरामद दिया।
पोस्टमार्टम में पता चला कि शख्स की मौत गला घोंटने से हुई है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने चंद्रभान और उसकी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो वह घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद हमने निगाह रखनी शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि नोएडा स्थित लेबर चौक के पास चंद्रभान देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर उससे पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने हत्या वाली जगह से आरोपी का आधार कार्ड और 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट मिला। हालांकि अभी तक चंद्रभान की पत्नी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सकी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान आज; पढ़िए पूरी जानकारी