सहारनपुर

यूक्रेन से सहारनपुर वापस पहुँचे छात्र मनन शर्मा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी लोगों द्वारा मनन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई।

यूक्रेन से भारत तक के सफर की जानकारी मनन द्वारा साझा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह भारत सरकार के सहयोग से वे व उनके साथी भारत वापस आ पाए।

इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, धर्मेंद्र मेहता, सतेंद्र पुण्डीर, धर्मपाल शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र वालिया, दीपक अरोड़ा, महेश शर्मा, जनक राज अरोड़ा, राज कुमार अरोड़ा, तनुज शर्मा, सुरजीत चौधरी, आनंद भाटिया आदि उपस्थित रहे।

सहारनपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

ये भी पढ़े:-  मुख्यमंत्री धामी के दफ्तर में लगे एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट, लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *