बांदा

घटना शहर कोतवाली अंतर्गत किलेदार का पुरवा में रविवार की रात्रि हुई। यहां रहने वाले लाखन सिंह राजपूत की पत्नी रामादेवी होली के त्यौहार में अपने मायके लुधौरा गांव गई थी। पत्नी के साथ लाखन भी गया था। इसी त्योहार में रामा देवी का जीजा भी आया हुआ था। जब होली में सभी लोग एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। तभी जीजा ने अपनी साली रामादेवी को रंग लगा दिया।

यह देख कर लाखन का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने तुरंत मायके में ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों ने किसी तरह से मामला शांत कराया लेकिन वह दूसरे दिन भी पत्नी को पीटता रहा। तब पत्नी की ओर से पति के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था।

इसके बाद रविवार को पत्नी मायके से ससुराल किलेदार का पुरवा शहर कोतवाली में आ गई। रात में ही जीजा द्वारा रंग लगाए जाने के मामले को लेकर पति ने फिर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर छत की तरफ भागी तभी पति ने छत पर पहुंचकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

इस संबंध में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किलेदार का पुरवा में एक महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने की घटना सामने आई है। महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 चमोली: मायके पहुंची मां नंदा की डोली, शुरू हुआ मां नंदा का मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *