देहरादून।
. धामी शासनकाल में सरकारी सिस्टम को सुधारने की कवायद शुरू हो गयी है। बेलगाम अफसरशाही पर लगाम कसी जा रही है।
. जब राजधानी में अफसरों के हाल बेहाल है तो फिर और जगहों पर क्या होगा।
. राजधानी में आरटीओ महोदय कार्यालय में गैर-हाजिर मिले तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरटीओ सस्पेंड कर दिया।
दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आरटीओ के औचक निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंच गए।
तब वाहनों से संबंधित काम के लिए काफी लोग लाइन में लगे हुए थे कार्यालय में आरटीओ व काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10ः30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे।
ये भी पढ़े: 👉खट्टे नींबू ने जेलर को करा दिया निलंबित, पुरा मामला जानने के लिये लिंक पर क्लिक करे।
कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
