बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांडा फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है. नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद का यह मामला बताया जा रहा है।
बता दें कि यूपी में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है. द्वितीय चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है. यह मतदान शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा. बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांडा फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं।
बता दें कि बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अर्चना पांडा को प्रत्याशी बनाया हुआ है. समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांडा फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
