नजीबाबाद

रिपोर्ट- सपना वर्मा

नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के सौजन्य से तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की अलक जगाई गई और शहीदों को नमन किया गया
मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन शहीदों का वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद निरीक्षक अनिल कुमार व राजस्व निरीक्षक/लेखाकार विपिन कुमार चौहान ने झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया। तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर तथा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई नगर पालिका परिषद पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व नजीब उद दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय भारत के वीर सपूतों की जय जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। नजीब दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रभात फेरी मैं हाथों में लगभग 1 किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रही थी जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया और छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए नगर पालिका के आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।
प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में नगर पालिका के प्रधान लिपिक पंकज शर्मा लेखा लिपिक इनामुल हक व अन्य पालिका कर्मचारियों का सारणी योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *