देहरादून:

होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, फोटो दिखाने के बाद तय होती थी रकम, एक गिरफ्तारदेह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं।

उज्जैन: Sex Racket का बड़ा खुलासा, पुलिस ने होटल से कई लोगों को दबोचा

 

थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा।इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर, थराली, चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल फोन से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लड़कियों को  बचाया गया

छह महीने से चला रहा होटल, नहीं था सत्यापन
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से यहां किराए पर होटल चला रहा है। लेकिन भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था। क्षेत्र में ऐसे कई होटल व्यवसायी हैं जो किराए पर होटल, रेस्टोरेंट आदि चला रहे हैं, लेकिन इनका सत्यापन नहीं है। पुलिस भी सत्यापन के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में पुलिस का कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उत्तराखंड: यहां होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार  | Daily Uttarakhand

हरिपुकलां और रायवाला से जुड़े हैं कारोबार के तार
दौरान पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। यह महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं।

गोपालगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक समेत पांच लड़के-लड़कियां  गिरफ्तार – Lagatar

पहले भेज दी जाती है कॉलगर्ल की फोटो
देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *