मेरठ/ परीक्षितगढ़
संवाददाता विवेक त्यागी
परीक्षितगढ़ नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी भागेश्वरी चौधरी अभिनव चौधरी प्रिया चौधरी मैनेजर श्याम सिंह प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1887 में कटक के एक संपन्न परिवार में हुआ था और उन्होंने आजाद हिंद फोज का गठन कर भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पलक महलवार मीनाक्षी चौधरी निमिषा काम्बोज पायल प्राची लकी अंशिका दीप्ति दीपांशी तन्वी वंशिका तनिष्का त्यागी चेतन आदि का विशेष सहयोग रहा वहीं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मवाना मे किया गया नेता जी सुभाष चंद बोस की स्मृति में कार्यक्रम काआयोजन
