मध्य इंडोनेशिया में एक महिला को सांप ने पूरी तरह निगल लिया। तीन दिनों के बाद सांप के पेट से महिला को मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था।इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया। सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला..जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *