रुड़की: सोलानी पुल के पास पिस्टल सप्लायर से हुई पुलिस की हुई मुठभेड़, देर रात मुठभेड़ के दौरान साजिद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके बाद साजिद उर्फ पिस्टल को दबोच लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा है। बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। मेरठ निवासी बदमाश हथियारों का सौदागर हैं और रुड़की में किसी को पिस्टल सप्लाई करने आ रहा था। आरोपित पर 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साजिद मेरठ के थाना लोहिया नगर के लक्की पूरालोहियानगर गली नंबर तीन का रहने वाला है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मेरठ पुलिस को संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ के बाद अन्य कई खुलासे होने की भी संभावना है।