हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सट्टे की खाईबाडी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत में एक टीम का गठन किया गया।
रविवार को गठित टीम द्वारा गस्त के दौरान देवीलाल पुत्र इंद्र पाल निवासी पनियाला चंदापुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को ग्राम पनियाला में एसटीडी से आगे तिराहे पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाडी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभि0 देवीलाल उपरोक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, एक पेन, 1010/-रूपये नगद बरामद की गयी। अभि0 देवीलाल उपरेाक्त के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 429/2021 धारा 13 जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
