नोएडा,
मेरठ के रहने वाले अभिषेक त्यागी गाजियाबाद में नवभारत टाइम्स में काम कर चुके हैं। साथ ही लंबे समय से नोएडा में काम कर रहे थे। शनिवार को उनकी सड़क हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।वहीं, उनके साथियों में भी गम का माहौल है।
अभिषेक शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद साहिबाबाद आए थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल हालत में उन्हें उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं अभिषेक त्यागी की हाल ही में सगाई हुई थी। लेकिन उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
