हरिद्वार।

सुदर्शन आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रघुवीर दास महाराज ने जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया। कनखल स्थित कालभैरव मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया।

प्रासंगिक है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन-महंत रघुवीर दास

श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनका आदर्श जीवन आज तक प्रसांगिक है। महाभारत काल युद्ध के दौरान उनके द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश सभी को सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश देते हैं। उनके उपदेशों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहते हुए सतकर्म करते रहना चाहिए। मानव सेवा में अपना योगदान देकर धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करने वाला व्यक्ति ही इस धरा पर परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।

https://ullekhnews.com/?p=7821 भगवान श्रीकृष्ण मस्तक पर क्यों लगाते थे हरिद्वार से ही लाया गया मोर पंख, जानिए क्या है रहस्य

कनखल स्थित कालभैरव मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने गरीब, असहाय लोगों को कंबल व राशन वितरण किया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन आदर्शवादी था। बाल्यावस्था से ही लेकर उनकी लीलाएं अपरंपार रही। सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। स्वामी सुरेशानंद सरस्वती ने भी श्रद्धालु भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *