कुरुक्षेत्र।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 96 हजार 608 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21772 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव 5 मरीज एक्टिव है।

सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 519932 में से 496608 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.27 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 5 है।
कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1211 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1189 व रैपिड एंटीजन के 22 सैंपल शामिल है। सोमवार को 2 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21772 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 2 मरीज को होम आईसोलेशन में रखा गया है और 3 कोविड मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
