संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ 2021 हरिद्वार के
द्वारा कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा एवं शम्भू नाथ पंचायती अटल अखाड़ा में जाकर उनके धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में आईजी कुम्भ के साथ कुम्भ पुलिस से एसएसपी कुम्भ जन्मजेय खंडूरी, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस, एस पी कुम्भ सुरजीत पंवार, एस पी कुम्भ यातायात प्रदीप राय, अपर पुलिस अधीक्षक संचार कुम्भ मुकेश ठाकुर, एस पी सिटी हरिद्वार श्रीमती कमलेश उपाध्यक्ष, कमांडेंट होमेगार्डस राहुल सचान, पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल, क्षेत्राधिकारी सदर अभय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ लाइन कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पराशर, पुलिस उपाधीक्षक संचार कुम्भ रेवाधर मठपाल भी सम्मिलित हुए।