देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए कहा कि सेब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा राज्य के सेब को पहचान दिलाने के लिये एप्पल मिशन को दी जाने वाली धनराशि दोगुना की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बागवानी विकास से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही उद्यान एवं बागवानी के विकास हेतु अनुकूल नीति बनायी जायेगी।

https://ullekhnews.com/?p=9196 डार्क जोन की समस्या से निजात पाने के लिए 4 गांव में बनाएं जाएंगे सरस्वती सरोवर;अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में नई तकनीकी के बल पर सेब की उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर उसके निर्यातक बनें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदर्शनी एवं स्टालों का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *