मुंबई

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हालत पिछले दिनों से काफी खराब है। हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हुए लेकिन अब सुनील ने खुद अपना हाल-ए-बयां किया है और बताया है कि अब वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सब की दुआओं के लिए, ग्रैटीट्यूड है मेरी फीलिंग! ठोको ताली!’ बता दें कि, सुनील ग्रोवर की अचानक होने वाली हार्ट सर्जरी की खबरें सोशल मीडिया समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर सुर्खियां बटोर रही थीं। इसके अलावा उनके चाहने वाले लोग काफी परेशान थे। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बाद में ये पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

 

वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद सलमान खान ने अपने डॉक्टरों की टीम को सुनील की सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा। सलमान खान और सुनील ग्रोवर ने एक साथ साल 2019 में आई फिल्म ‘भारत’ में काम किया था।

ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा की पुण्यतिथी पर राजमाता आशा भारती का बड़ा बयान जानिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *