फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर विदा हो रहे साथियों को दी गई यादगार विदाई
आज जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे जवानों की विदाई हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जवानों की तालियों के शोर के बीच सीओ लाइन श्रीमती जूही मनराल द्वारा विदा हो रहे जवानों को फूल माला पहनाकर मोमेंटो प्रदान करते हुए सम्मान विदाई दी गई ।
इस दौरान रिटायर हो रहे तीनों लोगों से इतनी लंबी सेवा का फीडबैक लेते हुए सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई साथ ही श्रीमती जूही मनराल द्वारा उन्हे अपने मानसिक, शारीरिक एवं आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई l

दिनांक 30.04.2023 को सेवानिवृत्त हो रहे जवानों का विवरण
अपर उ0नि० ना०पु० श्रीमती प्रमोद थपलियाल
श्रीमती प्रमोद थपलियाल दिनांक 20.10.1983 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए श्वरिष्ठता के आधार पर वर्ष 2009 को मुख्य आरक्षी एंव वर्ष 2022 अपर 30नि० ना०पु० पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। पुलिस विभाग में 39 वर्ष 06 की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।
मुख्य आरक्षी 236 ना०पु० विनोद कुमार
श्री विनोद कुमार 10.10.2001 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। वरिष्ठता के आधार दिनांक 17.11.2022 को मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी है। पुलिस विभाग में 21 वर्ष 06 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

मुख्य आरक्षी 259 ना०पु० सुनील कुमार
श्री सुनील कुमार दिनांक 10.10.2001 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए वरिष्ठता के आधार दिनांक 17.11.2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद मुज्जफरनगर के निवासी है पुलिस विभाग में 21 वर्ष 06 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।
20000 इनामी के कुर्की के वारंट जारी काफी समय से चल रहा था फरार
