हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि भारत में ईसाई मिशनरी और इस्लामिक संगठन बड़ी संख्या में हिंदुओ के धर्मांतरण का काम कर रहे हैं। इसके चलते हिन्दू धर्म के लोगों को खतरा है।

बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है। धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा है। केरल में बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया गया। भारत सरकार एवं राज्य सरकारों को इस पर गंभीरता से विचार कर धर्मांतरण विधेयक कानून लाना चाहिए। हाल ही में हुई कश्मीर में दो हिन्दू युवतियों के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण की घटना निंदनीय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दारुल उलूम देवबंद इस काम में जुटा हुआ है। वहाँ के जमात के लगभग 200 संगठन काम कर रहे हैं। आवाज उठाने वालों के खिलाफ फतवा जारी हो जाते हैं। देश में पश्चिम के कई राज्यों में बड़ी संख्या में धर्मांतरण चल रहा है। इस पर रोक लगना जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *